ओलंपिक के गोल्ड मेडल में बड़ा झोल, नहीं है गोल्ड

जी हां इस खबर को पढ़ने के बाद हो सकता है आपके मन में ये प्रश्न उठे की आखिर क्या माजरा है ? क्या हो गया है ओलंपिक गोल्ड मेडल को? आखिर कहाँ गया गोल्ड मेडल के अन्दर का गोल्ड। आइये हम आपको बताते हैं की आखिर बात क्या है।
लंदन ओलंपिक में विभिन्न स्पद्र्धाओं में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाडि़यों के लिये जिन विशिष्ट स्वर्ण पदकों को तैयार किया गया है उनमें चांदी की भरमार है जबकि सोना नाममात्र का है।
ओलंपिक के लिये मंच सज चुका है और पहले तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाडि़यों के लिये पदक भी तैयार कर लिये गये हैं लेकिन हमेशा की तरह सोने के तमगों में सोना उतना ही रखा गया है जितना अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के नियमानुसार होना अनिवार्य है।
इस खेल महाकुंभ के लिये तैयार किये गये स्वर्ण पदक में सोने की मात्रा केवल 1.34 प्रतिशत है। सोने के तमगे में 92.5 प्रतिशत चांदी और 6.16 प्रतिशत तांबा है। रजत पदक में 92.5 चांदी और 7.5 प्रतिशत तांबा जबकि कांस्य पदक में 97 प्रतिशत तांबा, 2.5 प्रतिशत जिंक और 0 . 5 प्रतिशत टिन है।
ओलंपिक के दौरान 30 से ज्यादा स्थलों में 300 से अधिक पदक वितरण समारोह होंगे और इस दौरान लगभग 2100 पदक बांटें जाएंगे। लेकिन आयोजकों ने ओलंपिक और इसी दौरान होने वाले परालम्पिक के लिये लगभग 4700 पदक तैयार किये हैं ।
ब्रिटिश कलाकार डेविड वाटकिन्स ने मुख्य ओलंपिक जबकि लिन चीयुंग ने परालम्पिक के पदकों का डिजाइन तैयार किया है। वेल्स के पोंटिक्लन में रायल मिंट में इनका निर्माण किया गया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों तरह के पदकों का व्यास 85 मिमी है। ये सात मिमी मोटे और इनका वजन 375 से 400 ग्राम तक हैं।यह ओलंपिक में अब तक के सबसे बड़े और वजनी पदक हैं।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार ब्रिटेन ने ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे अपने खिलाडि़यों की पोशाक की जेब इस तरह से बनायी है ताकि उसमें यह पदक अच्छी तरह से आ जाए। इनमें से प्रत्येक पदक को बनाने में दस घंटे का समय लगा।
पदकों के निर्माण के लिये एक बड़ी और खास मशीन कोलोसस तैयार की गयी थी। दुनिया में इस तरह की केवल दो ही मशीनें हैं। इन पदकों के आगे वाले भाग में यूनान की देवी नाइकी को चित्रित किया गया है जिन्हें जीत की देवी माना जाता है। इसके पीछे वाले भाग में खेलों का लोगो, टेम्स नदी और कई रेखाएं हैं। ये रेखाएं खिलाडि़यों की उर्जा और साथ में खेलने की भावना को दर्शाती हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications