एम्स-2 में बनेगा 300 बिस्तर का कैंसर संस्थान

Haryana Chief Minister Mr. Bhupinder Singh Hooda
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि झज्जर में एम्स-2 के परिसर में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 300 बिस्तर का एक कैंसर संस्थान स्थापित किया जायेगा। हुड्डा स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई एमईआर), चंडीगढ़ के निदेश डॉ योगेश चावला को आज यहां तीन स्वराज माजदा वैन की चाबियां सौंपने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ये वाहन हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने स्वैच्छिक कोष से दान दी है। इससे पीजीआई परिसर में रोगियों और चिकित्सकों को नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एम्स-2 मरीजों को चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगा। यह दिल्ली के एम्स से काफी बड़ा होगा और पूरे उत्तर क्षेत्र में मरीजों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करेगा।

हुड्डा ने कहा कि इन वाहनों पीजीआई में मरीजों और चिकित्सकों काफी सुविधा होगी क्योंकि यह संस्थान का परिसर काफी बड़ा है और इसमें काफी ब्लॉक है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान होने के कारण पीजीआई में देशभर विशेषकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते है। इस संस्थान की स्थापना देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में की थी और पिछले 50 वर्षों के दौरान संस्थान ने अपनी अलग पहचान बनाई है और स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। पीजीआई ने अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखी है।

हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार ने पंचकूला में एक मल्टी स्पैशियलिटी अस्पताल स्थापित किया है, जहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। अस्पताल में आउटडोर और इंडोर मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सस्ता सर्जरी पैकेज कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। यह सुविधा गरीब लोगों के लिए बिल्कुल नि:शुल्क है। 'अपना घरÓ के मामले में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर श्री हुड्डा ने कहा कि सरकार ने पहले ही मामले की सिफारिश सीबीआई को कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+