राष्ट्रपति चुनाव के बाद डीजल भी होगा महंगा!

दिल्‍ली। राष्ट्रपति चुनाव के बाद डीजल की कीमत बढ़ सकती है क्योंकि सरकार जरूरत से ज्यादा बढ़ चुके राजकोशीय घाटे पर लगाम लगाने के लिए प्रमुख कदम उठाने की योजना बना रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक शीर्ष पदस्थ सूत्रें ने बताया कीमत बढ़ना तय है। लेकिन यह किस दिन या कब होगा कोई नहीं बता सकता। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव 19 जुलाई को होना है।

डीजल की कीमत पिछले साल 25 जुलाई से नहीं बढ़ाई गई है और सरकारी तेल कंपनियां इस समय आयात मूल्य की तुलना में 10.33 रुपए प्रति लीटर के नुकसान पर इसे बेच रही हैं। सूत्रों ने बताया फिलहाल मूल्य में बढ़ोतरी पर नजर है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि डीजल की कीमत कब बढ़ेगी। यह पूछने पर कि क्या डीजल की कीमत 19 जुलाई को हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के बाद बढ़ाई जा सकती है सूत्र ने बताया यह आपकी अटकल है।

जून 2010 में एक उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रिमंडलीय पैनल ने सैद्धांतिक तौर पर इस बात पर सहमति जताई थी कि पेट्रोल की तरह डीजल भी सरकार से नियंत्रण से बाहर कर देना चाहिए। पहले इसकी अध्यक्षता निवर्तमान वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी करते थे लेकिन राष्ट्रपति की रेस में शामिल होने के चलते उनके इस्तीफे के बाद अभी तक किसी को उनकी जगह नियुक्त नहीं किया गया है। इस समूह में टीएमसी, डीएमके जैसे यूपीए सहयोगियों के सदस्य भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+