सहारनपुर में 13 वर्षीय छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्‍कर्म

Youths despoil a Girl in Saharanpur
लखनऊ। सहारनपुर में मंगलवार को दरिन्दों ने स्कूल जाने के लिए घर से निकली 13 वर्षीय छात्रा को अगवा कर लिया और उसे छात्रावास ले गए। दरिन्दों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया और बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और कमरे को सील कर दिया। देर रात तक पुलिस फरार दरिन्दों को गिरफ्तार न कर सकी।

सहारनपुर जिले के देवबंद इलाके में मंगलवार सुबह कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा इस्लामिया इंटर कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह कुछ दूर पहुंची कि दरिन्दों ने उसे अगवा कर लिया और जबरन उसे नजमी छात्रावास के एक कमरे में ले गए। जहां दरिन्दों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। दरिन्दें उसे बेहोशी हालत में कमरे में छोड़कर फरार हो गये।

घटना की जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी सुरेश पाल मौके पर पहुंचे और बेहोशी हालत में कमरे में पड़ी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। पुलिस अधीक्षक देहात डा अनिल कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद पता चला कि अगवा करने वाला कुख्‍यात बदमाश है। उसने छात्रा को अगवा किया और नजमी छात्रावास ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया वार्ड फौलादपुरा नंबर 7 से चुने गए सभासद जीशान नज्मी भी छात्रावास में रहते हैं।

क्षेत्राधिकारी सुरेशपाल ने बताया आरोपियों में मुख्य नाम नगर के मोहल्ला पठानपुरा से चुनी गई सभासद अंजुम के पति जावेद का भाई व नामी बदमाश नौशाद उर्फ बावला शामिल है। उसकी गिर तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपियों का सुराग नही मिल सका। इस घटना से इलाके में रोष व्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+