मौर्या की छुट्टी, राजभर बने बसपा के नये प्रदेश अध्‍यक्ष

Former Chief Minister of Uttar Pradesh and Bahujan Samaj Party chief Mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल के चुनाव में पार्टी की पराजय के बाद संगठन में बदलाव की कवायद में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज एक महत्वपूर्ण फेरबदल में दल के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को हटाकर पूर्व मंत्री राम अचल राजभर को जिम्मेदारी सौंप दी। बसपा सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने यहां सांसदों, विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों की बैठक में मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर पूर्व परिवहन मंत्री राम अचल राजभर को यह जिम्मा सौंप दिया।

बैठक के बाद राजभर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें प्रदेश में बसपा की कमान दी गयी है और वह मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत करके वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दल को बड़ी कामयाबी दिलाने के लिये जुटेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बसपा को बड़ी जीत दिलाकर पार्टी प्रमुख मायावती को दिल्ली की गद्दी तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

इस बीच, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके पास विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, लिहाजा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा मुझे कुछ और भी जिम्मेदारियां दी गयी हैं। राजभर जी को रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मौर्य ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत से जुट जाने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+