तरुण गोगोई के पुत्र भी राजनीति में कूदे

Assam chief minister Tarun Gogoi’s only son, Gaurav
दिल्ली (ब्यूरो)। राजनीति के अखाड़े में एक और राजनीतिक पुत्र का उदय हो गया है। मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव के सफल राजनीतिक डगर के बीच असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई भी अब राजनीति में कूद पड़े हैं। उन्होंने सोमवार को जोरहाट में कांग्रेस की तीन रुपये फीस देकर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

उनके प्राथमिक सदस्यता के अवसर पर सेवा दल के सदस्यों के साथ ही साथ पार्टी के भी कई सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तरुण गोगोई औऱ गौरव गोगोई के जिंदाबाद के नारे लगाए। प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के समय गौरव ने गांधी टोपी पहन रखी थी। आपको बता दें कि गौरव ने अपने पिता को बतौर मुख्यमंत्री तीन बार सियासी सड़क पर देखा है और उन्होंने राजनीति का गुर अपने पिता से ही सीखा है।

तरुण गोगोई के भाई भी लोकसभा सांसद हैं इसलिए सौरव के लिए सियासत की राह अन्य की अपेक्षा आसान है। गौरव की सदस्यता के लिए जोरहाट के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रस्ताव किया। गौरव ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बहुत ही गर्वांवित महसूस कर रहा हूं। मेरा विचार है कि मैं राजनीति में आकर कुछ समाज के लिए कर सकूंगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की तरह ही अच्छे काम के भरोसे जाने जाने का प्रयास करेंगे।

आपको बता दें कि सौरव से पहले भी हिमाचल में अनुराग ठाकुर, मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के पुत्र और बंगाल में प्रणब दादा के बेटे सियासत में अपनी राह खुद तय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+