कुत्तों की संख्या कम करने की सलाह देकर बुरे फंस गये विधायक जी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कांग्रेस विधायक अजित सिंह मोफर ने गली मोहल्लों में कुत्तों की बढ़ रही संख्या को घटाने की सलाह देते हुए कहा कि इन कुत्तों को चीन, मिजोरम और नागालैंड भेज दिया जाये ताकि उनके साथ जैसे का तैसा व्यवहार हो होगा क्योंकि वहां के लोगों को इसकी खास जरूरत है। मोफर ने कहा कि राज्य में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
मोफर ने कहा कि राज्य में प्रतिवर्ष कुत्तों के काटने के 15 हजार मामले सामने आते हैं और विधानसभा में प्रतिवर्ष यह मामला पेश किया जाता है, पर पशुओं के अधिकारों की रक्षा करने वाले संगठनों के विरोध की वजह से इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। विधायक की सलाह पर विधानसभा में जोर का ठहाका लगा लेकिन पूर्वोत्तर के राज्य और पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई।
इस बयान के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मेघालय शाखा ने तो कांग्रेसी विधायक से अपने प्रस्ताव के लिये माफी मांगने को कहा। राकांपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष क्लिफोर्ड नेंगोंग ने मोफर को गैर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हम कांग्रेस पार्टी से ऐसे अपमानजनक बयान देने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हैं। भारतीय वन्यजीव संरक्षण संघ ने मोफर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications