अभिनेत्री लैला खान के सौतेले बाप महाराष्‍ट्र पुलिस के हवाले

laila khan
किश्‍तवाड़। पाकिस्‍तानी मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान के मौत की खबर का अभी तक कोई पुख्‍ता सबूत हाथ नहीं लगा है। कश्‍मीर पुलिस के ने अब परवेज अहमद टाक को महाराष्‍ट्र पुलिस को सौप दिया है। महाराष्‍ट्र पुलिस को परजेव के लिए ट्रांजिट रिमांड मिल गयी थी। महाराष्‍ट्र पुलिस परवेज को हेलीकॉप्‍टर से मुंबई लाया जाएगा।

पुलिस ने कोर्ट से परवेज को 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेने की अपील की थी। इसक बाद इस मामले को सुप्रीम कोर्ट भेजा गया। किश्‍तवाड़ पुलिस को इसपर कोई आपत्ति न होने की वहज से परवेज को महाराष्‍ट्र पुलिस को सौपे जाने का आदेश हो गया। महाराष्‍ट्र पुलिस का विशेष दल परवेज को लेने के लिए रवाना होगा।

सूत्रों के अनुसार लैला की हत्‍या पर ऐसा भी बताया जा रहा है क‍ि परवेज अहमद और शाकिर ने पीट-पीट कर हत्‍या की है। ऐसी भी सूचना है क‍ि इगतपुरी स्थित फार्महाउस पर लोहे की छड़ो से बुरी तरह पीट हत्‍या कर दी गयी है, और मरने के बाद उनको दफना दिया गया है। परवेज लैला को लेकर बदल-बदलकर बयान दे रहा है।

पहले उसने कहा था कि लैला दाउद इब्राहिम के करीबी से शादी कर ली है। उसके बाद ऐसी खबर आई थी कि लैला 'डी कंपनी' के लिए काम कर रही है। उसके बाद परवेज ने लैला समेत पूरे परिवार की हत्‍या का सनसनीखेज खुलासा करके सबको चौका दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्‍ट्र पुलिस ने परवेज को मुंबई लाने के लिए हेलीकॉप्‍टर मंगवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+