16 साल की लड़की ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या

उसके प्रेमी ने कथित तौर पर उसकी मां गुरविंदर कौर बिर्डी के पेट में छुरा भोंक दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने गाड़ी से उसकी लाश को कसारा घाट ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद लड़की ने खुद बद्राकली पुलिस स्टेशन जाकर अपने मां की गुमशुदगी की शिकायत की और मां के भाई को उसके खो जाने की सूचना दी।
उसी समय थाणे जिले की कसारा पुलिस ने कसारा घाट से शव बरामद कर लिया। लाश के पेट और गर्दन पर घाव पाये गये और उसका गला घोंटकर हत्या किये जाने के संकेत मिले। इसके बाद नासिक की बद्राकली पुलिस ने पाया कि थाने में उक्त महिला की गुमशुदगी की रपट लिखाई गयी है। पुलिस ने लड़की को बुलाकर पूछताछ की।
पुलिस पूछताछ में लड़की ने स्वीकर कर लिया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि अपने प्रेमी के साथ संबंधों को लेकर अक्सर उसका मां से झगड़ा होता था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनको अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications