देवर ने विधवा भाभी की मांग में भरा जबरन सिंदूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हारटोली मुहल्ला की एक विधवा के मांग में उसके देवर ने जबरन सिंदूर भर दिया। इस संबंध में विधवा ने महिला थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार विधवा के देवर पिंटू केसरी पर जबरन सिंदूर भरने का आरोप लगाया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी। आपको बताते चले कि रांची की रहने वाली महिला का विवाह चार वर्ष पूर्व कुम्हारटोली के अनुप केसरी संग हुआ था और उसके कुछ समय बाद ही अनुप की मौत हो गयी थी वर्तमान में विधवा के दो बच्चे भी हैं।
आवेदन के अनुसार विधवा के मना करने पर भी उसके देवर ने मांग में सिंदूर भर दिया। विधवा, उसकी मां, दो बच्चे और छोटी बहन ने सदर महिला थाना पहुंचकर इस मामले में आवेदन दिया है और युवक की शिकायत की है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया की अपने साथ हुई इस घटना से महिला अभी भी खौफजदा है।












Click it and Unblock the Notifications