2 बापों में उलझी अभिनेत्री लैला खान की मर्डर मिस्ट्री

लैला के पिता 'परवेज अहमद टाक'
अभी हाल ही में कश्मीर स्टेशन से एक आतंकी क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसका नाम परवेज अहमद टाक बताया गया था। उसके बाद खुलासा हुआ था कि परवेज अभिनेत्री लैला का सैतेला बाप है। उसने लैला के बारे में कई खुलासे किये। परवेज ने बताया था कि लैला दुंबई में है, और उसने दाऊद के करीबी कमल यदवानी के बेटे वाफी खान के साथ शादी की है। गुरूवार को परवेज ने बताया कि लैला खान समेत उसका परिवार मर चुका है। उनकी हत्या मुंबई के पास की गयी।
लैला के पिता 'नादिर पटेल'
अभिनेत्री लैला खान के पिता नादिर पटेल मौत की खबर मामले को तैयार ही नहीं है। उन्होंने पुलिस में लैला के अपहरण का नया मामला दर्ज कराया है। लैला के पिता नादिर पटेल की शिकायत पर मामला ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पटेल ने परवेज अहमद और आसिफ शेख के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मतलब लैला के एक पिता ने अन्य दो पिताओं पर मामला दर्ज कराया है।
लैला के पिता 'आसिफ शेख'
पुलिस को लैला के केस में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने लैला के सैतेले पिता आसिफ शेख को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया है। शेख ने अपनी पत्नी से तलाक के बार लैला की मां से शादी की थी। लैला और परिवार की हत्या के मामले में पुलिस शेख से पूछ-ताछ करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications