अब अमेरिका के हर घर में होगी एचआईवी जांच

ओराक्विक इन होम एचआईवी टेस्ट किट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई व्यक्ति अपने मुंह के अंदर उपरी और निचले मसूढ़ों की लार का नमूना इकट्ठा करता है। इस नमूने को किट की शीशी में रखा जाता है और 20 से 40 मिनट के अंदर परीक्षण का परिणाम हासिल किया जा सकता है।
इस जांच से ऐसे लोगों का भी पता लगाया जा सकता है जिनका एचआईवी संक्रमण से इलाज नहीं हो पाया होता है। एफडीए वर्ष 2005 से ही मुंह के लार के जरिये एचआईवी की जांच पर विचार कर रहा है। बीमारी नियंत्रण रोकथाम केंद्र के अनुमान के मुताबिक अमेरिका में 12 लाख लोग एचआईवी संक्रमण के साथ रह रहे हैं और इनमें पांच में से एक व्यक्ति यह नहीं जानता कि वह इस बीमारी से पीडि़त है।
अमेरिका में हर साल एचआईवी से संक्रमण के 50 हजार नये मामले सामने आते हैं। एचआईवी संक्रमित कई नये लोगों को यह विषाणु उन लोगों से मिलता है जो पहले से ही संक्रमित हैं।












Click it and Unblock the Notifications