लंदन ओलंपिक की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन तैनात करेगा मिसाइल

हालांकि 27 जुलाई से 12 अगस्त होने वाले खेलों के महाकुंभ के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिन स्थानों पर मिसाइलों को तैनात किया जाएगा वहां रहने वाले कुछ लोगों ने इस कदम का विरोध करने के लिए याचिका भी दायर की है।
रक्षा सचिव फिलिप हेमंड ने कहा कि जनता उम्मीद करती है कि हम वर्षों में एक बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता कदम उठाएंगे। हेमंड ने कहा कि जमीन आधारित वायु रक्षा प्रणाली समग्र, बहु स्तरीय सुरक्षा योजना का एक हिस्सा है जिसमें बारे में मुझे लगता है कि यह सुरक्षा मुहैया कराएगा और विरोधियों को हतोत्साहित करेगा।
गौरतलब है कि जबएमआइ प्रमुख भाषण देते हुए कहा था कि अगले महिने होने वाले ओलंपिक खेलों को दुश्मनों से खतरा है। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये गये है। उनके अनुसार 9/11 के बाद से ब्रिटेन हमेशा से ही आतंकी गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications