सात अगस्त को मिलेगा देश को नया उपराष्ट्रपति

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अधिसूचना छह जुलाई को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। नामांकन पत्रों की जांच 21 जुलाई को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 जुलाई रखी गई है।
उपराष्ट्रपति के लिए कई उम्मीदवार कतार में
उपराष्ट्रपति की दौड़ में कई कांग्रेसी कतार में हैं। पार्टी हलकों में इन नामों को लेकर कयासों का दौर जारी है। इसमें सबसे पहले नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर का नाम भी है। वह आदिवासी उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे है। वहीं मुसलिम चेहरे के तौर पर जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज का नाम भी चर्चा में है। हालांकि महिला और अल्पसंख्यक उम्मीदवार के नाते मोहसिना किदवई की दावेदारी को भी काफी मजबूत माना जा रहा है। उनकी जड़ें उत्तर प्रदेश से भी है। महिला उम्मीदवार की सूची में राजस्थान की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा का नाम भी चर्चा में है। हालांकि अंदरखाने चर्चा है कि हामिद अंसारी पर भी कांग्रेस एक बार मूड बना सकती है।
वैसे भाजपा ने अभी अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। पर चर्चा है कि प्रकाश सिंह बादल को वह उम्मीदवार बना सकती है।
विधायक नहीं लेते उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में लोकसभा के 545 और राज्यसभा के 245 सांसद मतदान में हिस्सा लेते है। इस चुनाव में विधायक हिस्सा नहीं लेते। राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के तहत कराया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications