जनता के पैसों से 20 लाख की लक्‍जरी कार खरीदेंगे विधायक

Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav
लखनऊ। अपने अजीबोगरीब नुस्‍खों से यूपी में विकास का दावा करने वाले मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बार कुछ ज्‍यादा ही अजीबोगरीब फैसला किया है। अखिलेश का नया फैसला यह है कि अब सूबे के विधायक अपनी निधि में से 20 लाख रुपये तक की कार खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि एक विधायक को अपने क्षेत्र में विकास कार्य के लिये एक साल में 1 करोड़ रुपये मिलता है। कार्यकाल 5 साल का होता है तो पूरा फंड 5 करोड़ रुपये का हो गया मगर विधायक पर कार खरीदने का यह नया नियम कार्यकाल में सिर्फ एक बार ही लागू होगा।

अब इस नये फैसले पर विस्‍तार से चर्चा करते हैं। जैसा कि यह सब जानते हैं कि यूपी में कुल 403 विधायक हैं। अगर सभी विधायक अखिलेश के इस फैसले का पालन करते हैं तो 5 साल में कुल खर्चा 80 करोड़ 60 लाख रुपये आयेगा। कानून की मानें तो कोई भी विधायक या सरकारी कर्मचारी फंड के पैसों का निजि इस्‍तेमाल नहीं कर स‍कता है। ऐसे में अखिलेश का यह फैसला निश्‍चित तौर पर हैरान कर देने वाला है। वहीं विपक्षी दल बसपा ने इसका पूरजोर विरोध भी किया है।

आपको बताते चलें कि इससे पहले भी अखिलेश ने कई अजीबोगरीब फैसले लिये थे। अखिलेश ने सरकार बनते ही राज्‍य में 7 बजे के बाद मॉल और 10 बजे के बाद बाजार बंद करने का आदेश दे दिया था। अखिलेश ने इस फैसले के पीछे तर्क दिया था कि ऐसा कर राज्‍य में बिजली की बचत की जायेगी मगर विपक्ष के कड़े हंगामे के बाद अखिलेश ने अपना फैसला पीछे खींच लिया था। अब देखना यह है कि विधायक निधि से कार खरीदने की स्‍वीकृति देने का यह फैसला अखिलेश वापस लेते हैं या नहीं। सवाल यह भी है कि कर्ज के बोझ तले दबे यूपी के लिए यह कदम कितना सही है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+