ना जलसा ना ही पोस्‍टर, सादगी से मना रहे हैं अखिलेश अपना जन्‍मदिन

Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के युवा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्‍मदिन है और प्रदेश में ना कहीं पोस्‍टर है और ना ही कोई जलसा। जी हां ऐसा इसलिये है क्‍योंकि अखिलेश यादव ने अपना 39वां जन्‍मदिन बड़ी सादगी से मनाने का सोचा है। बात अगर सूबे की राजधानी लखनऊ की करें तो कहीं भी बधाइयों के बैनर-होर्डिग नहीं दिख रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी और गैर सरकारी किसी भी आयोजन की सुगबुगाहट भी नहीं है। अगर बताया ना जाये तो आम जनता को भी शायद जन्‍मदिन की खबर ही पता ना चले और कोई जान भी ना पाये कि 1 जुलाई को अखिलेश यादव का जन्‍मदिन होता है।

बात अगर शनिवार की करें तो समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं में यह जानने की उत्सुकता दिखायी दे रही थी कि मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला जन्मदिन अखिलेश किस रूप में मनाएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी सब को एक ही जवाब दे रहे थे कि वह जन्मदिन मनाते कहां हैं, जो यह बताऊं कि कैसे मनाएंगे। सत्ता के केन्द्र कालिदास मार्ग और विक्रमादित्य मार्ग पर शनिवार को रोज की तरह ही चहल-पहल थी। कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री का सरकारी आवास है और विक्रमादित्य मार्ग पर उनका व उनके पिता का गैर सरकारी आवास और समाजवादी पार्टी का प्रदेश मुख्यालय है।

विक्रमादित्य मार्ग से लेकर कालिदास मार्ग तक कहीं भी अखिलेश यादव के जन्मदिन से संबंधित कोई होर्डिंग नहीं लगी है और न कोई बैनर या पोस्टर जबकि कालिदास मार्ग और उसके आसपास के सारे इलाके पिछले पांच साल के दौरान प्रदेश की पूर्व मुखिया के जन्मदिन पर होर्डिगों, बैनरों व पोस्टरों से पट जाते थे और पूरी राजधानी पर नीला रंग छा जाता था। भव्य आयोजनों की तैयारियां महीने भर पहले से की जाने लगती थीं। जन्मदिन तो बहाना होता था अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और जनता का दिल जीतने के लिए घोषणाएं करने का लेकिन अखिलेश ने अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटने के लिए जन्मदिन का सहारा नहीं लिया। हालांकि मात्र एक सौ आठ दिन के कार्यकाल में उपलब्धियों के रूप में गिनाने के लिए उनके पास बहुत कुछ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+