सरबजीत के समर्थन में सलमान ने डाली ऑनलाइन पिटीशन

ज्ञात हो की अपने चहेते अभिनेता और बॉलीवुड के ‘बॉडीगार्ड' की अपील पर सरबजीत की रिहाई के समर्थन में सिर्फ चाँद घंटों में पांच हजार लोगों ने इस ‘ऑनलाइन पिटीशन' पर साइन कर दिया है।
मजे की बात ये है कि ‘बीइंग ह्यूमन ऑनलाइन' फेसबुक के सरबजीत से जुड़े पेज पर समर्थन की टिप्पणी लिखने वालों में भारत और पाकिस्तान के अलावा यूके और कनाडा के लोग भी शामिल हैं। लोग सरबजीत के परिवार का हवाला देकर मार्मिक अपील अपने-अपने देशवासियों से कर रहे हैं।
इसके अलावा इसी एकाउंट पर सल्लू मियां ने सरबजीत सिंह की रिहाई का समर्थन करता एक फोटो भी डाला है, जिस पर करीब साढे़ तीन हजार लोगों ने अपने कमेंट ‘ऑनलाइन पिटीशन' का समर्थन करते हुए किए हैं।
गौरतलब है कि सलमान कि संस्था बीइंग ह्यूमन एक चैरिटी फाउंडेशन है जो गरीब बच्चों की शिक्षा और असहाय लोगों के लिए काम करता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी एक अनुसार आजकल सलमान ट्विटर पर हर उस संस्था का धन्यवाद भी अदा कर रहे हैं जो सरबजीत की रिहाई या सरबजीत से जुड़े किसी मामले में पहल कर रहा हो। वहीं सलमान का समर्थन मिलने के बाद सरबजीत के परिवार को भी उम्मीद है कि जल्द ही सरबजीत रिहा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications