अगर उत्तर प्रदेश में बाढ़ आएगी तो डूब जाएगा सीएम आवास

अखिलेश ने कहा कि कई वर्षो से गोमती नदी के घाटों की सफाई नहीं कराई गई है। गोमती नदी की सफाई जल्द ही कराई जाएगी। ऐसी आशंका है कि अगर बारिश से गोमती नदी के पानी में ज्यादा उफान आएगा, तो मुख्यमंत्री आवास डूबने का खतरा बना रहेगा। आजम खान समेत अन्य कई नेताओं ने भी पूवर्ती बसपा सरकार को जमकर कोसा।
दूसरी तरफ बसपा नेताओं ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके राज में प्रदेश में भयानक रूप से कानून व्यवस्था को खराब स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। प्रदेश में एक बार फिर गुंडाराज आ गया है। इनके राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर प्रदेश में कानून व्यवस्था को तार-तार किया जा रहा है।
इस सत्र में तीन जुलाई को उत्तर प्रदेश का बजट पास होगा। इससे पहले निकाय चुनाव होने के कारण से विधानसभा के सत्र को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे शुरू हुई थी। उसके बाद वहां जमकर हंगामा देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications