प्रेम दीवानों के सपनों का हत्यारा बना परिवार

murder
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में एक बार फिर प्रेम दीवानों की हार हुई और यह हार लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है पर अभी तक वह शव को बरामद नहीं कर सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। मामला बाहरी दिल्ली के कंझावला के जौंती गांव का है। डीसीपी बीएस जायसवाल के मुताबिक दीप्ति का गांव के ही दूसरी जाति के एक लड़के ललित वत्स (23) से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह सुल्तानपुरी पी1-ब्लाक स्थित नगर निगम के स्कूल में शिक्षिका थी।

उन्होंने मुकंदपुर के आर्य समाज मंदिर में 23 फरवरी को प्रेम विवाह कर लिया था। दीप्ति के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। ललित के घरवालों ने शादी को स्वीकार कर लिया। दीप्ति को भरोसा था कि वह भी अपने परिजनों को मना लेगी। पर ऐसा नहीं हो सका और उसके परिवार वाले उसकी हत्या करके रुड़की में एक नहर में फेंक दिए।

उधर, ललित अपनी पत्नी के मोबाइल पर फोन उठता न देख पहले परिवार वालों से बात की तो उन्होंने उसके मारने की बात कही जिसके बाद ललित ने अपनी पत्नी के लिए पुलिस अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दी साथ ही उनसे दीप्ति की जान बचाने की गुहार लगाई। ललित का कहना है कि दो जून की रात दस बजे मोहित गांव में नशे की हालत में मिला था। उसने बहन को मार देने की बात कहते हुए उसे भी जान से मार डालने की धमकी दी थी।

मामला ढाई महीने पुराना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला करीब ढाई महीने पुराना है। इसका खुलासा तब हुआ जब ललित ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपनी पत्‍‌नी के बारे में ऑनर किलिंग की आशंका जताई। उच्च न्यायालय ने कंझावला थाना पुलिस को पीडि़ता को पेश करने का आदेश दिया।

पुलिस ने ऑनर किलिंग के एंगल से जांच शुरू की तब उन्हें पता चला कि दीप्ति छिकारा (25) की गला दबा कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दीप्ति की मां वीरमती, चाचा अमित व भाई मोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने वीरमती व मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दीप्ति को उसके परिवार वाले उसकी हत्या कर दी और उसे रुड़की ले जाकर एक नहर में फेंक दिया। अभी तक पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+