ऑन लाइन होंगे देश के सभी थाने

पुलिस महानिरीक्षक आलोक मित्तल का कहना है कि सभी थानों के ऑन लाइन होने से तालमेल बढ़ेगा, जिससे अपराधों पर अंकुश लगेंगा। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क को लेकर एचपी कंपनी के विशेषज्ञ प्रोग्राम मैनेजर सचिन पाटिल, नीतिन अरोडा, निशिन व अशोक के साथ पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक की। बैठक में नेटवर्किंग को लेकर कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों को अधिकारियों ने आईजी को विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि अलग से प्रदेश का सॉ टवेयर तैयार किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि देश के सभी थानों को ऑन लाइन कर उन्हें आपस में जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में इसका कार्य एचपी कंपनी को सौंपा गया है। थानों के आपस में जुडऩे से अपराधों में कमी आएगी और आपसी तालमेल भी बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications