डूब रही दो महिलाओं को कुत्ते की पूंछ ने बचाया

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सरयू नदी में नाव पलटने से डूब रही एक नेत्रहीन और एक अन्य महिला को कुत्ते ने बचा लिया था। देवरिया के लार क्षेत्र में उफनती नदी के बीच एक नाव पलट गयी, उसमें छह लोग सवार थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि नांव में छह लोग सवार थे और वे रामपुर गांव जा रहे थे।
नांव पलटने का कारण छोटी नांव में क्षमता से ज्यादा लोगो के बैठने को बताया जा रहा है। रास्ते में तेज हवा चली और नांव डगमगाकर पलट गयी। सूत्रों की माने तो दो लोग तैरकर नदी से बाहर आ गये। दो लोग इसमें मर गये और एक नेत्रहीन महिला समेत दो को कुत्ते ने सहारा दिया। डूबने वालों की लाश अभी बरामद नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications