आतंकी अबू हमजा की पहचान पर पाक का दोगलापन

हमजा मसले पर पाकिस्तान सरकार ने पल्ला झाड लिया और एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये कहा कि भारत की ओर से सौंपे गए मोस्ट वांटेड लिस्ट में हमजा नाम के दो-दो व्यक्ति का नाम है। ऐसे में भारत पहले ये बताए की गिरफ्तार हुआ हमजा कौन है? रहमान मलिक ने कहा कि लोग पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई को बदनाम करना चाहते हैं, जबकि यह सरकार की ओर से वैद्य जांच एजेंसी है। आईएसआई हमारे देश की सबसे अच्छी एजेंसी है, हमें इसपर गर्व है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आईएसआई को बदनाम करने का प्रयास करेगा तो पाकिस्तान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ में अबू हमजा ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि मुंबई आतंकी हमले के वक्त वह कराची के कंट्रोल रूम में बैठकर आतंकियों को दिशा निर्देश दे रहा था। उसने यह भी कबूल किया कि कराची स्थित कंट्रोल रूम में आईएसआई का एक अधिकारी भी मौजूद था। हमजा ने यह भी कबूला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इन्टर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों को मुंबई हमले की पहले से पूरी जानकारी थी। अब इसे पाकिस्तान की कोई चाल कहें या दोगलापना मगर एक बात तो साबित होती है कि पाकिस्तान हमेशा से आतंकियों का मददगार रहा है। इस पूरे प्रकरण पर आपकी क्या राय है? नीचे दिये कमेंट बाक्स में जरुर लिखें।












Click it and Unblock the Notifications