हरियाणा में ममता ने लगाई पिछड़ा वर्ग में सेंध

Mamata Banerjee
चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल की दबंक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा में पिछड़ा जाति के वोट बैंक को हथियाना शुरू कर दिया है। पिछड़ा वर्ग एकता मंच हरियाणा ने ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में विलय कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सैनी ने मंगलवार को समर्थकों एवं पदाधिकारियों सहित तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

टीएमसी के उत्तर क्षेत्र प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य केडी ङ्क्षसह ने पिछड़ा वर्ग को पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया है। हिमाचल भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य केडी सिंह ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनकी जनसंख्या के हिसाब से टिकट दिए जाएंगे। केडी ने कहा कि टिकट देने के साथ ही हरियाणा में पिछड़ा वर्ग के साथ आरक्षण के नाम पर हो रहे धोखे को भी दूर किया जाएगा।

27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए ङ्क्षकतु हरियाणा में केवल दस प्रतिशत ही मिल रहा है, वह भी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में। तृणमूल के सह-प्रभारी सुंदरपाल सिंह राणा ने कहा कि प्रदेशभर में पिछड़ा वर्ग की 42 प्रतिशत आबादी है ङ्क्षकतु हरियाणा के गठन के बाद से आज तक यह वर्ग उपेक्षा का शिकार है। पिछड़ा वर्ग एकता मंच हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सैनी ने कहा कि उनकी संख्या 42 प्रतिशत है।

इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल मान, लखविंद्र लक्खा व भूपेंद्र सिंह बब्बू सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। समारोह में हरियाणा महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव किरण सैनी, जींद नगरपालिका के पूर्व प्रधान बसपा कैथल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम ङ्क्षसह धीमान, रघुबीर ङ्क्षसह सैनी, पवन वर्मा, सरपंच एसोसिएशन कैथल के प्रधान मक्खन ङ्क्षसह गुर्जर, बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं लाडवा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान यतेंद्र वर्मा, महावीर सैन, नरेश वर्मा, प्रीतम धीमान, बसपा रोहतक के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वरूप सैनी, जगदीश जोगी, जिला सैनी सभा पंचकूला के प्रधान राजकुमार सैनी, नगर पालिका नारनौंद के चेयरमैन धारा ङ्क्षसह सैनी, सैनी सभा झज्जर के प्रधान महाबीर सैनी, सैनी सभा सोनीपत के प्रधान दिनेश सैनी, मुकेश कुमार, प्रीतम सैनी व जयभगवान ने टीएमसी में शामिल होने का एलान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+