कोठे से निकल आजादी की ओर बढ़ी 10 लडकियां

खैर अब भी समाज में कई ऐसे लोग कई ऐसी संस्थाएं हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर इन लड़कियों को जिस्मफरोशी के इस दलदल से आज़ाद कराते हैं। ऐसी ही एक गैर सरकारी संस्था ने दिल्ली पुलिस की मदद लेते हुए जीबी रोड स्थित कोठे पर दबिश देकर देह व्यापार में जबरन धकेली गई 10 लड़कियों को मुक्त कराया है। आपको बताते चलें की मुक्त लड़कियों में अधिकतर नाबालिग हैं।
मध्य जिला पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू फाउंडेशन नामक एक गैरसरकारी संस्था के प्रतिनिधियों ने कमला मार्केट थाने में सूचना दी कि जीबी रोड कोठा नंबर 58 में बंगाल से गुमशुदा एक किशोरी को जबरन रख कर उससे देह व्यापार कराया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गैर सरकारी संस्था की टीम के साथ छापेमारी करने के बाद कुल 10 लड़कियों को मुक्त कराया। इन लड़कियों में गुमशुदा लड़की भी शामिल थी। जांच में पता चला कि अन्य नौ लड़कियां पश्चिम बंगाल व बिहार के अलग अलग प्रांतों की रहने वाली हैं।
मुक्त लड़कियों ने बताया कि वे गरीब परिवारों से हैं, उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था जहां बाद में उन्हें जिस्फारोशी के दलदल में ढकेला गया । बरामद लड़कियों ने ये भी बताया की कोटे के मालिकों द्वारा उन्हें इस बात की भी धमकी दी जाती थी कि अगर किसी के सामने उन्होंने अपना मुह खोला तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पडेगा।












Click it and Unblock the Notifications