प्रणव दादा ने दिया वित्‍त मंत्री पद से इस्‍तीफा

pranab mukherjee
नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। आज से उनकी नई यात्रा की शुरूआत हो गयी है। 28 जून को प्रणव करेंगे राष्‍ट्रपति पद के लिए नामांकन। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि प्रणव दादा की राजनीतिक पारी औपचारिक रूप से आज से खत्‍म हो गयी है। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि 40 साल की राजनीति छोड़कर दुख हो रहा है।

प्रणव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना इस्‍तीफा सौपा। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में किसानों की गरीबी काफी नजदीक से देखी है। मैने आज तक जो भी फैसले हुए सारे जनहित में लिए। उन्‍होंने कहा क‍ि राजनीति छोड़कर उनको काफी दुख हो रहा है। अब वित्‍त मंत्रालय के पद पर सस्‍पेंस बना हुआ है।

कुछ लोगों का कहना है क‍ि वित्‍त मंत्रालय का पद पीएम मनमोहन सिंह अपने पास रखेंगे। वित्‍त मंत्री के पद को लेकर जब सुब्रमण्‍यम स्‍वामी के सामने चिदंबरम का नाम रखा गया तो उन्‍होंने कहा क‍ि चिदंबरम को वित्‍त मंत्री का पद देना चाहिए, लेकिन तिहाड़ जेल में। प्रणव अपना इस्‍तीफा देने के बाद मीडिया बातचीत में कुछ खास बोलने से बचते रहे।

कांग्रेस को बिदाई देने के साथ ही आज प्रणव का रिश्‍ता औपचारिक रूप से खत्‍म हो गया। प्रणव सन 1978 में पहली बार सीडब्‍ल्‍यूसी के सदस्‍य बने थे। राष्‍ट्रपति पद के लिए 19 जुलाई को चुनाव होने वाले है। संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने बताया कि मुखर्जी के नामांकन के लिए दस्‍तावेज को चार सेट में बनाया गया है। हर सेट में 50 प्रस्‍तावकों और अनुबोधकों का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+