मुलायम को लोक सभा में 60 सीटें जितने की उम्मीद

मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि अब वे लोकसभा चुनाव के लिए जुटें क्योंकि अब पार्टी को केन्द्र में अपनी ताकत बढानी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि पार्टी के अधिक से अधिक सांसद लोक सभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य जब दोनों जगह सपा की सरकारें होगी तो प्रदेश का विकास भी तेजी से होगा।
श्री यादव ने कई बार राज्य की ओर से कोई प्रस्ताव भेजा जाता है लेकिन केन्द्र उसे मानने से इनकार कर देता है जिससे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पात। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र में भी सपा के प्रतिनिधि होंगे और वह मजबूत स्थिति में होंगे तो केन्द्र सरकार के पास राज्य की बात मानने की मजबूरी होगी जिसका लाभ जनता को ही मिलेगा।
उन्होंने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यकर्ताओं की राय मांगी और कहा कि मंत्रियों व विधायकों को क्षेत्रीय समस्याओं में ज्यादा दिलचस्पी लेनी चाहिए तथा जिलों के अधिकारियों को संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने जिलाध्यक्षों से कहा कि यदि जिले की जनता को कोई समस्या हो तो उसकी जानकारी मुख्यालय तक अवष्य पहुंचे ताकि उसे दूर किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications