86 घंटे बाद बोरबोल से निकाली गई मासूम माही, हालत नाजुक

अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।
86 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने मासूम माही को 80 फिट गहरे बोरबेल से बाहर निकाल लिया है। उसकी हालत कैसी है इस बात पर अभी सस्पेंस है क्योंकि सेना के जवानों ने जैसे ही माही को बाहर निकाला उसे फौरन कपड़े में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे मामने में ना ही सेना के आला अधिकारियों ने कुछ बताया है और ना ही डॉक्टरों की टीम ने कुछ कहा है।
सेना की जवानों ने माही को जैसे ही बाहर निकाला बिना समय को बर्बाद किये गुड़गांव के ईएसआई अस्पताल ले कर गये जहां सीएमओ की देखरेख में उसकी जांच की जा रही है। माही के मां बाप भी अस्पताल पहुंच गये है। अभी माही के हालत की सूचना अस्पताल के तरफ से नहीं दी गई है।
मालूम हो कि बुधवार को माही अपना चौथा जन्मदिन मनने के बाद बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक रात के करीब 11 बजे वो बोरवेल में गिर गई। घर वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे के अंदर बचाव दल मौके पर पहुंचा और काम शुरू किया। इस दौरान बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा डाला गया, जिसमें माही का हाथ दिखा था, लेकिन कोई हलचल नहीं दिखी थी।












Click it and Unblock the Notifications