बर्थडे पार्टी बनी रेव पार्टी, दावत में जिस्म, ड्रग्स

पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार के बीच की रात को पिगलीपुरम स्थित एक रिसॉर्ट में छापा मारा, जहां रेव पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये लोगों में ज्यादातर युवक-युवतियां बड़े-बड़े बिजनेसमैन और अधिकारियों के बेटे-बेटियां हैं। हयातनगर पुलिस के मुताबिक रिसॉर्ट में इस पार्टी का आयोजन मुंबई के एक धनाड्य व्यक्ति ने किया था।
पढ़ें- दही हांडी उत्सव या रेव पार्टी | मध्यमवर्गीय टीनेजर्स को कमर्शियल सेक्स में खींचती रेव पार्टियां
रेव पार्टी का आयोजन श्रीनिवास रेड्डी नाम के एक व्यक्ति की जन्मदिन पार्टी के मौके पर किया गया था। इस मौके पर हैदराबाद, मुंबई और बैंगलोर से कॉलगर्ल्स मंगवायी गई थीं। पुलिस के अधिकारी जब पहुंचे तो रिसॉर्ट में चल रही पार्टी के बीच में शराब, अश्लील सीडी, कंडोम, आदि बरामद किये। रिसॉर्ट पहुंचे लोगों की 15 कारों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की। इस दौरान तमाम लड़कियां अश्लील अवस्था मे पायी गईं। कुल मिलाकर देखा जाये तो रेड्डी ने अपनी बर्थडे पार्टी में अपने दोस्तों के लिए चिकन-मटन या पनीर की दावत नहीं बल्कि जिस्म और ड्रग्स की दावत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications