दही-हांडी उत्सव या रेव पार्टी?
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा न्यूड व हॉट सीन देने के चलन ने पहले ही भारतीय संस्कृति को तार-तार कर दिया था कि अब बॉलीवुड कलाकारों ने हिन्दुओं के पावन पर्व जन्माष्टमी का भी मज़ाक बना डाला। टेलीविजन के 'बिग बॉस' विंदु दारा सिंह समेत कई लोगों इस धार्मिक परम्परा को 'रेव पार्टी' में बदल डाला।
कैसी रही पार्टी: दही-हांडी उत्सव के नाम पर आयोजित इस पार्टी को देख कोई नहीं कहेगा कि यह कोई भारतीय उत्सव है। पार्टी ऐसी मानों किसी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो। एक भी व्यक्ति भारतीय परिधान में नहीं। चलो परिधान जैसे भी हों, कम से कम नग्नता तो नहीं झलकनी चाहिए। इस पार्टी में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
देखें- दही-हांडी उत्सव की तस्वीरें
पार्टी में मौजूद लोगों में मुख्य रूप से विंदु दारा सिंह, रोहित वर्मा, शिफांजली शेखर, रामजी गुलाटी, रोहित रॉय, जेनीफर मायानी, बृंदा पारेख, रमेश शेट्टी और किरन शेट्टी मौजूद थे। इस पूरे उत्सव में जो सिर्फ रोहित वर्मा ही भारतीय परिधान में पहुंचे वो भी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति साथ लेकर।
इस उत्सव में आने वाली युवतियों के कपड़े तो ऐसे मानों किसी फिल्म का हॉट सीन देने के लिए तैयार बैठी हों। डीप नेक वाले टॉप और मिनी स्कर्ट में आयीं युवतियों ने परंपरा को शर्मसार कर दिया। हांडी फोड़ने के लिए जिस तरह गोद में लेकर युवती को ऊपर चढ़ाया गया, वो भी संस्कृति का सिर झुकाने के लिए काफी है। साथ में पूरे टाइम डीजे नाइट का भी आयोजन किया गया। यही नहीं पार्टी में शामिल उम्रदराज लोगों को भी इस उत्सव के पीछे भारतीय परंपरा की खिल्ली उड़ते देख कोई असर नहीं हुआ।
अब आप क्या कहते हैं ऐसी पार्टी पर। पहले उत्सव की तस्वीरों पर क्लिक करें और फिर अपनी प्रतिक्रिया नीचे दिखे हुए कमेंट बॉक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications