मंत्रालय की आग हादसा या राजनीतिक गलियारे की साजिश?

Maharashtra secretariat fire
मुंबई। तीन जिंदगियों की बलि लेने के बाद महाराष्‍ट्र मंत्रालय की आग बुझ गई मगर जो राख बचे हैं उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। आग की लपटों के साथ ही साथ राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी धधक रहा था कि यह अग्निकांड सत्‍ता के गलिचों की साजिश तो नहीं है? दबी जुबान में यह चर्चा थी कि आदर्श घोटाले की अहम दस्‍तावेजों को नष्‍ट करने के लिये यह आग लगवाई गई है। खैर बाद में सीबीआई ने यह साफ कर दिया कि आदर्श से जुड़ी सभी फाइलें मंत्रालय में नहीं बल्कि उसके कब्‍जे में हैं।

यह आग और भयंकर हो सकती थी कि अगर विपक्षी नेताओं ने संयम ना रखा होता। गनीमत इतनी ही थी कि किसी विपक्षी नेता ने इस बावत कोई बयान नहीं दिया। खैर छुटभैया नेताओं को कोई रोक भी नहीं सकता था और उन्‍होंने बेछूट बयानबाजी भी की। वहीं दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने एक विवादास्‍पद बयान देकर आग की घटना को हवा दे दी है।

पवार ने इस हादसे के बारे में कई सवाल खड़े किये और कहा कि इस हादसे में सिर्फ मेरा ही दफ्तर क्‍यों खाक हुआ। पवार ने कहा कि सीएम साहब के चेंबर का एक तिनका तक नहीं जला। फिलहाल जांच की जिम्‍मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। उल्‍लेखनीय है कि गुरुवार की दोपहर को लगी आग पर शाम करीब 8 बजे काबू कर लिया गया, लेकिन अचानक रात को करीब 12 बजे फिर से आग लग गई। फिर से फायर ब्रिगेड को मशक्‍कत करनी पड़ी। अंतत: रात को आग बुझी तब राख में तीन लाशें मिलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+