भाजपा का देशव्‍यापी जेल भरो आंदोलन शुरू

BJP leaders to launch jail bharo agitation
नई दिल्‍ली। आसमान छूती महंगाई और भ्रष्‍टाचार ने विरोध में भाजपा ने आज देश व्‍यापी जेल भरो आंदोलन छेड़ दिया है। पूरे देश में बढ़ती महंगाई और विदेशों में जमा कालाधन के खिलाफ भाजपा ने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया है। भाजपा के अपाध्‍यक्ष मुख्‍तार अब्‍बास नकवी के अनुसार सात जून से शुरू हुए जन संघर्ष अभियान का आज अंतिम दिन है।

आज पूरी भाजपा सड़क पर गिरफ्तारी देती नजर आएगी। भाजपा के सभी राष्‍ट्रीय, राज्‍य स्‍तरीय और जिला स्‍तरीय नेता और कार्यकर्ता सड़को पर उतरेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। भाजपा के जमकर यूपीए सरकार पर आरोप लगाये है। नकवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे है।

इसके साथ ही उन्‍होंने सोनिया पर वार करते हुए कहा कि वे सारे भ्रष्‍टाचारियों को पनाह दे रही है। यूपीए सरकार ने अपने शासनकाल में भ्रष्‍टाचार की सारे हदे पार कर दी है। यूपीए सरकार के भ्रष्‍टाचार की ही देन है कि आज आम आदमी ही महंगाई से कमर टूट गयी है। देश विकास कम गरीबी की ओर ज्‍यादा बढ़ रहा है। महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करके लोगों को नष्‍ट कर रही है।

उन्‍होंने बताया कि भाजपा के सारे नेता एकत्रित होकर एक साथ गिरफ्तारी देंगे। पार्टी के नेता अलग-अलग जगहों से अपने आंदोलन को अंजाम देंगे। पार्टी अधयक्ष नितिन गडकरी नागपुर से इस आंदोलन की हुंकार भरेंगे, सुषमा स्‍वराज महाराष्‍ट्र से। अरूण जेटली, राजनाथ सिंह और मुख्‍तार अब्‍बास नकवी दिल्‍ली में जेल भरो आंदोलन का नेतृत्‍व कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+