निकाय चुनाव में महिमा ने मांगा वोट

निकाय चुनाव के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं छोडऩा चाहते है। जैसे-जैसे निकाय चुनाव की मतदान की तारीख पास आ रही है, प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज़ हो रही है। हर प्रत्याशी अपने निकटम प्रत्याशी पर भारी पड़े इसके लिए वह हर दर्जे का कदम उठा रहे है। इसी को लेकर फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के प्रत्याशी दिनेश चन्द्र राठौर के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी आयी।
महिमा ने राठौर के समर्थन में सिर्फ वोट मागें बल्कि रोड शो कर भीड़ भी बढ़ायी। यह रोड शो शिकोहाबाद के मुख्य बाजार से होते हुए निकाला। रोड शो के दौरान महिमा चौधरी ने लोगों से राठौर को जिताने की अपील तो की ही साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया। इससे पहले अभिनेत्री जीनत अमान ने लखनऊ में पीस पार्टी के मेयर प्रत्याशी मो. रईस के समर्थन में प्रचार किया।
उन्होंने लखनऊवासियों ने मो. रईस को जीताने की अपील की। कभी गली-मोहल्लों तक सीमित सभासदी का चुनाव अब प्रदेश स्तर का बनता जा रहा है। निकाय चुनाव में फिल्मी सितारों की बढ़ती सरगर्मी से यह जाहिर है कि निकाय चुनाव के जरिए पार्टियां आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। सत्तासीन समाजवादी पार्टी ने हालांकि निकाय चुनाव में पार्टी का चुनाव चिन्ह इस्तेमाल नहीं किया फिर भी प्रत्याशी बैनरों व पोस्टरों में पार्टी के लाल और नीले रंग का प्रयोग कर अपनी पहचान जाहिर कर रहे हैं। वहीं भाजपा व कांग्रेस भी इस चुनाव के जरिए लोकसभा चुनाव में अपना रंग दिखाने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications