आयकर विभाग ने राजनीतिक दलों पर कसा शिकंजा

Income Tax department
दिल्ली (ब्यूरो)। आयकर विभाग का अब राजनीतिक दलों पर भी शिकंजा कसने लगा है। सूत्रों बता रहे हैं कि विभाग ने राजनीतिक दलों और धार्मिक ट्रस्टों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह जांच इसलिए की जा रही है क्योंकि आयकर विभाग को लग रहा है कि ये सभी आयकर की चोरी करते हैं। आयकर के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि हम लोग ऐसे दलों पर हाथ नहीं डालते जो नियमित रूप से अपना आयकर जमा करते हैं औऱ उसका पूरा ब्योरा देते हैं पर कुछ राजनीतिक दल और धार्मिक संस्थाएं ऐसी हैं जो न केवल आय़कर के छूट सीमा से ज्यादा धन इक्ट्ठा कर रही हैं बल्कि वे आयकर की चोरी भी कर रही हैं इसलिए विभाग ने इनके खिलाफ मुहिम चलाया है।

सूत्रों ने बताया कि विभाग ने आयकर जमा नहीं दायर करने वाले दलों और संस्थाओं की एक सूची तैयार की है जिन्हें आयकर कानून की धारा 139 के तहत आय की एक खास सीमा तक आयकर रिटर्न भरने से छूट प्राप्त है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई राजनीतिक दल, विभिन्न तरह के धर्मार्थ संगठन, वैज्ञानिक शोध संस्थाएं, शिक्षण संस्थान और कुछ चिकित्सकीय संस्थानों को दान और चंदा के तौर पर देश-विदेश से बहुत सा धन प्राप्त होता है पर वे पूरी तरह से अपनी आय का ब्योरा नहीं देते हैं।

विभाग के एक सूत्र के अनुसार, धर्मार्थ संस्था श्रेणी के लिए निर्धारित आय तय ऊपरी सीमा से अधिक हो तो ऐसी छूट पाने वाले को भी आयकर रिटर्न दाखिल करना चाहिए, लेकिन कई संगठन ऐसा नहीं कर रहे हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने अपनी जांच में पाया था कि देश में ऐसे करीब 280 से ज्यादा राजनीतिक दल हैं जिन्होंने कभी भी विभाग को आयकर का ब्योरा नहीं दिया। इसलिए अब इनके खिलाफ मुहिम चलाकर इनपर शिकंजा कसा जाएगा जिससे आने वाले दिनों में इनकी चोरी रोकी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+