उम्र 35 साल, अब तक 2500 औरतों से फोन पर की सेक्सी बातें

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह देखने में पूरी तरफ से हाईटेक है। हवाई जहाज से यात्राएं करता है। पर उसकी हरकत सबको नागवार लगने वाली है। वह मुंबई से दिल्ली आता था औऱ यहां ठगी करके फरार हो जाता था। बताया जा रहा है कि वह अपने आप को सीबीआई अधिकारी या पुलिस का अधिकारी या फिर टेलीफोन कंपनी का अधिकारी बताता था। उसके खिलाफ दिल्ली, मुंबई और पुणे में भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी का नाम रवि भूपेंद्र नाथ वर्मा है।
साउथ दिल्ली की डीसीपी छाया शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को वसंतकुंज मे रहने वाली एक महिला को फोन आया। उस महिला को बताया गया कि उसके फोन से 90 फोन काल किए गए हैं और उससे अश्लील बातें की गई हैं। हालांकि आरोपी भूपेंद्र पहले महिला की आवाज में बोलता था फिर जब शिकार उसकी पकड़ में आ जाता था तो वह खुद ही बास बनकर पुरुष की आवाज में बातें करने लगता था।
जब उस महिला को पता चला कि उसके फोन से 90 जगह अश्लील बातें की गई हैं तो वह घबरा गई और उससे माफी मांगने लगी। फिर भूपेंद्र ने कहा कि लीजिए अब मेरे बास से बात करिए क्योंकि कुछ लोगों ने इस नंबर के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कराया है जिसमें आपकी, आपके पति और परिवार के लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इससे महिला घबरा गई। इसी के फिराक में भूपेंद्र रहता था। जैसे ही महिला इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कहती भूपेंद्र फिर पैसे की मांग करता और फिर फरार हो जाता था। फिर वह खुद ही महिलाओं से अश्लील बातें करने लगता था। पर इस बार वह फंस गया। जैसे ही महिला ने बुलाया वह तैयार हो गया। वह उसे 25 हजार रुपये देने गई थी।
जब महिला नियत स्थान पर पहुंची तो एक आदमी मिला और कहा कि इसके लिए आपको अन्य जगह पर चलना होगा। महिला तैयार हो गई। जैसे ही उसके साथ चलने लगी वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके बाद महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। अब महोदय हवालात में हैं। भूपेंद्र मुंबई का ही रहने वाला है। दिल्ली पुलिस से पहले इसे मुंबई पुलिस ने भी आईपीसी की धारा 420 के तहत बंद कर चुकी है। पुणे पुलिस भी इसे गिरफ्तार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications