मॉनसून की पहली बारिश में नहाया उत्तर भारत

वैसे सोमवार की सुबह प्री मानसून ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश करके कुछ राहत दी थी। मानसून ने शिमला को भी खूब भिगोया था जिससे वहां का तापमान 36 डिग्री से पहुंचकर 26 के करीब पहुंच गया है। हालांकि, अभी भी राजस्थान में झुलसाती गर्मी का प्रकोप जारी है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून ने सोमवार को आधे भारत में दस्तक दे दी है। पिछले साल मानसून ने करीब दो दिन की देरी से भारत में दस्तक दे दी थी पर इस बार मानसून की गाड़ी तीन से चार दिन की देरी से चल रही है। उन्होंने बताया कि बिहार के कुछ भागों और यूपी के पूर्वोत्तर में अभी भी बारिश हो रही है जिससे इन इलाकों में की जाने वाली खेती के लिए यह लाभ दायक है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, खैरगढ़, आजमगढ़ और बागपत, गोररखपुर, फैजाबाद और वाराणसी में भी बारिश ने रंग दिखाया है। हिमाचल के कई इलाकों में भी जबरदस्त बारिश हुई है।
दिल्ली में मानसून आएगा समय से
उत्तर भारत में मानसून के दस्तक देने के बाद मानसून दिल्ली की तरफ बढ़ता है। हालांकि उत्तरभारत में मानसून तीन दिन लेट से है इसलिए कयास लगाया जा रहा था कि दिल्ली में भी मानसून लेट से आएगा पर पर्यावरणीय अनुकुलता के कारण अब कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली में मानसून कमोवेश एक दो दिन की देरी से आएगा। वैसे जब सोमवार सुबह दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी हुई जिससे तापमान लुढ़ककर 37.2 डिगरी पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications