अपना घर- पिकनिक के बहाने होटलों में बनाई पोर्न फिल्म

Obscene films made in Apna Ghar of Haryana
रोहतक। शेल्टर होम 'अपना घर' की महिलाओं की पोर्न फिल्में भी बनी हैं। इसके लिए उन्हें पिकनिक के बहाने चंडीगढ़ लाकर दो होटलों में ठहराया गया था। होटलों के स्वीमिंग पूल में नहाने को मजबूर किया गया और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो फिल्में बनाई गईं। शूटिंग के दौरान जबरन उनके कपड़े उतरवाए गए।

ये सभी बातें पीड़ित महिलाओं ने हाईकोर्ट द्वारा गठित कमेटी को बताई थीं, जो हाईकोर्ट में रख दी गई हैं। सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, हरिद्वार के एक होटल में भी इसी तरह पोर्न फिल्म शूट की गई। सीबीआई जांच की सिफारिश होते ही सीबीआई ने अनाधिकारिक तौर पर शेल्टर होम में महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण के तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

चंडीगढ़ के उस होटल की भी पहचान की जा चुकी है, जहां इन लड़कियों को ठहराए जाने की बात सामने आई है। सीबीआई किसी भी समय पीड़ित लड़कियों को चंडीगढ़ लाकर होटल की पहचान करा सकती है। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की एक इंटेलिजेंस एजेंसी चंडीगढ़ के चार होटलों और डेराबस्सी के एक रिसार्ट से सीसीटीवी फुटेज ले जा चुकी है।

लड़कियों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। उन तस्वीरों को हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पुष्टि हो सके कि लड़कियां यहां लाई गई थीं। इधर, चंडीगढ़ के एक व्यक्ति पर सीबीआई की कड़ी नजर है। एजेंसी को शक है कि उसने उन लोगों को हेरोइन उपलब्ध कराई, जो इन लड़कियों के साथ होटल में ठहरे थे या उनकी अश्लील फिल्म बना रहे थे। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, बहुत जल्द इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+