दिल्ली में आज से 92 पैसे सस्ता पेट्रोल

Petrol
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में आज से पेट्रोल प्रति लीटर 92 पैसे सस्ता और डीजल 37 पैसे महंगा मिलेगा। पेट्रोल का दाम अभी 71.17 रुपये लीटर है, जो घटने के बाद 70.25 रुपया हो जाएगा। वहीं दिल्ली में डीजल 40.91 रुपये लीटर है, जो बढ़ोतरी के बाद 41.28 रुपये हो जाएगा।

शीला दीक्षित ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक पिछले दिनों पेट्रोल की कीमत में हुए इजाफे में 20 प्रतिशत वैट दर में छूट दे दी है, साथ ही सितंबर 2011 से डीजल में मिल रही वैट दर में छूट को वापस ले लिया है। इससे दिल्ली में अब डीजल कीमत 40.91 रुपये से बढ़ कर 41.29 रुपये हो जाएगी। गौरतलब है कि 28 मई को मुख्यमंत्री ने बजट प्रस्ताव में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल की कीमत में 20 प्रतिशत वैट छूट देने का प्रस्ताव किया था, जिसे विधानसभा से पास किया गया। इसी फैसले पर शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

दिल्ली के वैट आयुक्त आर कुमार ने बताया कि पेट्रोल पर छूट केवल बढ़े हुए दाम पर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि तेल कंपनिया कीमतों में और कमी करती हैं तो दिल्ली सरकार द्वारा दी गई छूट में भी उसी अनुसार कमी कर दी जाएगी। दूसरी तरफ, पिछली बार जब केंद्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाए थे तो दिल्ली सरकार ने बढ़े हुए दाम पर से वैट हटा लिया था, जिस कारण डीजल में 37 पैसे की राहत मिली थी। इस छूट को सरकार वापस ले रही है। इससे डीजल 37 पैसे महंगा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+