पिछले 8 साल से घर में बंद थी दो जिंदा लाशे

police
नई दिल्‍ली। देश के दिल दिल्‍ली से फिर एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। मां के साथ दो महिलाओं को दिल्‍ली के एक घर से छुड़ाया गया। पिछले 8 साल से दिल्‍ली के घर में दो जिंदा लाशे बंद थी। सूत्रों के अनुसार दोनों बहने डिप्रेशन में जा चुकी थी। आज एक रिश्‍तेदार द्वारा दोनों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है।

रोहिणी सेक्‍टर-8 इलाके में दो बहनों ने खुद को 8 साल से बंद कर रखा था। बड़ी बहन 40 साल की नीरज और छोटी बहन 28 साल की ममता अपने ही घर में कैदी की तरह रह रही थी। इनकी हालत देखकर ऐसा बताया जा रहा है कि कई दिनों से इन्‍होंने खाना नहीं खाया है। इनके शरीर में कीड़े पड़ गये थे। छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई थी।

बड़ी बहन तलाकशुदा है, उसका 8 साल का बेटा भी है। बेटा भी उसी मकान में रहता है। पहले वह स्‍कूल जाता था, लेकिन बाद में उसका स्‍कूल भी बंद करा दिया गया। उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका शरीर गल चुका है। पड़ोसियों ने बताया क‍ि इन बहनों को उन्‍होंने कभी बाहर निकलते नहीं देखा था।

इन बहनों का रूप देखकर किसी का भी दिल बैठ जाये। ये बहने शारीरिक और मानसिक रूप से बिमार थी। इनके शरीर पर जख्‍म थे, जिसका इलाज न कराने की वजह से उसमे कीड़े पड़ गये थे। अस्‍पताल प्रशासन भी इनकी हालत देखकर हैरान है। कोई इनके आप-पास आने की हिम्‍मत नहीं कर रहा है। पड़ोसियों द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि कभी-कभार उनकी मां को देखा जाता था।

नई दिल्‍ली। मां के साथ दो महिलाओं को दिल्‍ली के एक घर से छुड़ाया गया। पिछले 7-8 साल से दिल्‍ली के घर में बंद थी दो महिलाएं। उनमें से एक महिला तलाकशुदा थी, और उसका एक छोटा बच्‍चा भी है। पहले तो वे स्‍कूल जाता था लेकिन बाद में उनका स्‍कूल भी बंद करा दिया गया। उन दोनों महिलाओं की हालत खराब है, शरीर में कीड़े तक पड़ गये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+