फिल्‍मी अंदाज में कोर्ट से भगाया गया भंवरी देवी का आरोपी

Bhanwari Devi
जयपुर। राजस्‍थान के कोर्ट में बेहद फिल्‍मी अंदाज में हथियारबंद बदमाशों ने हत्‍या के आरोपी कैलाश जाखड को छुड़ाने में सफल हो गये। मामला भंवरी देवी केस से जुड़ा है। न्‍यायिक हिरासत में अभियुक्‍त कैलाश जाखड को गुरूवार को दो जीपों में भरकर आए हथियारबंद बदमाशों ने जोधपुर की अदालत से पुलिस के कब्‍जे से छुड़ाकर ले गये।

सूत्रों के अनुसार पुलिस कैलाश को दूसरे मामले में पेश कराने के लिए न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी। दो जीपों में भरकर आए हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा ले गये। जिस समय यह गोलीबारी हुई वहां हिरासत में चल रहा बिसना भी मौजूद था। इस घटना के बाद पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। जोधपुर में चारों तरफ नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गयी है। कैलाश को जनवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और तभी से वह जेल में है।

गौरतलब है कि जनवरी में 36 साल की नर्स भंवरी देवी की पिछले साल अपहरण के बाद हत्‍या कर दी थी। भंवरी और महिपाल मदेरणा की अश्‍लील सीडी भी सामने आई थी। वह सीडी भंवरी ने मदेरणा को ब्‍लैकमेल करने के लिए तैयार कराई थी। ऐसी आशंका है कि भंवरी मदेरणा को ब्‍लैकमेल कर रही थी और कारण से उसकी हत्‍या करा दी गयी।

भंवरी के पास मलखान सिंह के साथ भी अश्‍लील अवस्‍था में भी एक सीडी थी। इस कारण मलखान और मदेरणा उसकी हत्‍या कराना चाहते थे। कैलाश जाखड़ बिशना गैंग का सदस्‍य था। कैलाश पर भंवरी की लाश को ठिकाने लगाने का आरोप लगा है।

जयपुर। राजस्‍थान के जयपुर हाईकोर्ट में बेहद फिल्‍मी अंदाज में हथियारबंद बदमाशों ने हत्‍या के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। मामला भंवरी देवी केस से जुड़ा है। बदमाशों ने हाईकोर्ट परिसर में 5 राउंड फायरिंग की और आरोपी विस्‍नाराम विश्‍नोई को छुडाना चाहा, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+