डीयू मिशन एडमिशनः खेल कोटे के लिए ट्रायल अगले हफ्ते से

सूत्रों ने बताया कि एडमिशन के लिए केवल उन्हीं छात्रों को अनुमित दी जाएगी जो उम्मीदवार फिटनेस टेस्ट की परीक्षा पास करेंगे। बताया जा रहा है कि कालेज अपने यहां अलग अलग प्रतिस्पर्धा कराएंगे। मसलन लेडी श्रीराम कालेज जहां जूडो, तीरंदाजी, शूटिंग, एथलेटिक्स और जिमनास्टिक सहित 12 खेलों का परीक्षण लेगा वहीं किरोड़ीमल बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट और मुक्केबाजी जैसे नौ खेलों का परीक्षण करेगा। सेंट स्टीफंस फुटबॉल और स्क्वैश सहित 12 खेलों के लिए अपने यहां टेस्ट कराएगा वहीं हिंदू कॉलेज केवल चार खेलों बास्केटबॉल, टेनिस, क्रिकेट और तैराकी के लिए टेस्ट कराएगा।
कमला नेहरु कॉलेज में भी करीब आधार दर्जन खेले के लिए टेस्ट होंगे। वहां संभवतः टेस्ट 20 जून से होंगे। वहीं सेंट स्टीफंस 19 जून को अपने यहां टेस्ट कराने की घोषणा की है। वैसे कॉलेजों को ही टेस्ट कराने के लिए कहा गया है पर एक केंद्रीकृत खेल समिति भी इस पूरे मामले पर नजर रखेगी। बताया जा रहा है कि पिछले साल खेल कोटे से लिए गए एडमिशन में काफी शिकायतें मिलीं थीं इसलिए प्रबंधन इस बार कुछ ज्यादा ही सतर्क है।












Click it and Unblock the Notifications