राष्‍ट्रपति चुनाव: प्रणव को मिला ममता-मुलायम का समर्थन!

Finance Minister Pranab Mukherjee
नई दिल्‍ली। अगला राष्‍ट्रपति कौन होगा, इसके लिए एक-दूसरे का समर्थन पाने की होड़ लगी हुई है। तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी की यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव भी समर्थन देने को तैयार है। यूपीए सरकार को ममता और मुलायम का समर्थन प्राप्‍त होता देख राष्‍ट्रपति पद की दावेदारी पक्‍की नजर आ रही है।

मंगलवार को दिल्‍ली पहुंचते ही ममता बनर्जी सबसे पहले मुलायम सिंह यादव से मिली। मुलाकात के बाद पूछे जाने पर ममता ने कहा कि हमने केवल मुलाकात की है। राष्‍ट्रपति पद के लिए किसी के नाम के बारे में हमने चर्चा नहीं की है। ममता ने सोनिया से होने वाली मुलाकात के बारे में भी बताया। इस मुलाकात में ममता पश्चिम बंगाल के लिए विशेष पैकेज की भी मांग कर सकती है, लेकिन इस मुलाकात को राष्‍ट्रति चुनाव के लिए अहम बताया जा रहा है।

ममता और मुलायम का समर्थन मिलने से प्रणव मुखर्जी की दावेदारी पक्‍की होती जा रही है। कांग्रेस के सहयोगी भी बोल चुके है कि दादा की दावेदारी पर उनको कोई आपत्ति नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को लेकर जारी अटकलों के बीच इस भगवा दल की सांसद मेनका गांधी ने केन्द्र में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदार माने जा रहे केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की सराहना की।

आंवला क्षेत्र से भाजपा की सांसद मेनका ने मुखर्जी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा वह बहुत सुलझे हुए नेता हैं। मैं उन्हें पिछले 30 वर्षों से जानती हूं। हमें ऐसा राष्ट्रपति चाहिए, जो काम करे। भाजपा द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किये जाने की सम्भावना के बारे में मेनका ने कहा मुझे नहीं मालूम कि पार्टी इस मुद्दे पर क्या फैसला लेगी।

भाजपा ने यशवंत सिंह ने मंगलवार को मुलायम सिंह से मुलाकात की। इसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यशवंत उपराष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवारी की दौड़ में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+