राष्ट्रपति पद के लिए ममता कर रही सोमनाथ चटर्जी का समर्थन!

उपराष्ट्रपति पद के लिए कृष्णा बोस का नाम सामने आ रहा है। कृष्णा सुभाष चंद्र बोस के परिवार से है। सूत्रों के अनुसार ममता कांगेस से नाराज हो गयी है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने उनसे पूछे बिना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कैसे तय कर दिया। पश्चिम बंगाला को विशेष पैकेज न देना भी ममता की नाराजगी का कारण है।
ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी है। आज शाम 4:30 पर उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी। इसलिए आज दिन भर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर गहमागहमी देखी जाएगी। ममता से सोनिया की मुलाकात के बाद ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के बारे में कुछ साफ हो पाएगा। ममता सोनिया गांधी के बुलावे पर दिल्ली पहुंची है।
प्रणव की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर कई अडचने लगती नजर आ रही है। एक तरफ उनकी उम्मीदवारी पर ममता के विरोध की खबर आ रही है। दूसरी तरफ प्रणव के नाम पर कांग्रेस आलाकमान भी फैसला करने में हिचक रही है, इसके कई कारण है। प्रणव जैसे काबिल नेता को कांग्रेस सक्रिय राजनीति से दूर नहीं करना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications