हैप्पी बर्थडे डोनाल्ड डक

Donald Duck
कार्टून देखने के लिए जल्दी जल्दी अपने होमवर्क को खत्म कर टीवी के सामने बैठ जाने वाले बच्चों के लिए एक रोमांचक खबर है । अपनी कभी ना भूल सकने वाली आवाज़ और अपनी प्यारी सी हरकतों से बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आने वाले डोनाल्ड डक का आज 78वां जन्मदिन है।

आज ही के दिन 1934 में डोनाल्ड डक पहली बार सिली सिम्फोनी कार्टून के द वाइस लिटिल हेन के नाम से टीवी पर नज़र आया था। शुरुआत में डोनाल्ड डक मिकी माउस के शो में आता था फिर धीरे धीर अपनी पहचान बनाने के बाद डोनाल्ड अपनी सोलो परफार्मेंस में आने लगा डक टेल्स में जिसमें डोनाल्ड का प्यार यानी उसकी गर्लफ्रेंड डोना डक भी नज़र आई।

डोनाल्ड डक की आवाज़ जो कि सारे एनिमेटेड कैरेक्टर्स में सबसे ज्यादा पहचानी जाती है वो असल में एक फेमस वॉयस आर्टिस्ट क्लेरेन्स डकी नेश की है। जिनकी मृत्यू के बाद 1985से डोनाल्ड डक को टोनी एनसेल्मो अपनी आवाज़ दे रहे हैं जिन्होंने नेश से ही वॉयस आर्टिस्ट की ट्रेनिंग ली है। अब तक डोनाल्ड डक कार्टून पर 150 फिल्में बन चुकी हैं और उनमें से कई एकेडमी एवार्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई हैं।

टीवी और फिल्म अभिनेता विवान भाटेना ने डोनाल्ड के 78वें जन्मदिन पर डोनाल्‍ड को एक तोहफा देने की सोची है। उन्होंने कहा "मैं डोनाल्ड को वॉयस मॉड्यूलेशन की क्लासेस देना चाहता हूं ताकि वो अपनी बात और भी साफ साफ कह सके और उसे लिस्पिंग करने की जरुरत ना पड़े।" आगे विवान ये भी कहते हैं "लेकिन ये लिस्पिंग भी डोनाल्ड के आकर्षण का एक हिस्सा है। "

छोटे परदे की एकेटर ओर मॉ़डल श्रुति सेठ भी डोनाल्ड के जन्मदिन के अवसर पर कहा "डोनाल्ड मेरा सबसे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर है। मै चाहे कितनी भी थकी क्यों ना रहूं ये हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट ले ही आता है। मुझे और भी अच्छा तब लगता है जब डोनाल्ड को गुस्सा आता है। मै जब2006 में डिसनी लैंड में डोनाल्ड से मिली तो मैं बहुत हुई थी। उसकी प्यारी सी चाल तो मैं भूल ही नहीं सकती। मैं तो चाहती थी कि उसे अपने साथ अपने घर ले "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+