मानहानि मामला: जनरल वीके सिंह होंगे कोर्ट में तलब

Army chief General VK Singh
नई दिल्‍ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के खिलाफ दिल्‍ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने समन जारी किया है। जनरल सिंह हो यह झटका सेवानिवृत्‍त जनरल तेजिंदर सिंह द्वारा दिया गया है। जनरल सिंह को दिल्‍ली की पटियाला हाउस के हाई कोर्ट में 20 जुलाई को पेश होने का समन जारी किया है। यह विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

जनरल सिंह ने तेजिंदर सिंह पर आरोप लगाया था कि टाट्रा ट्रक मामले में निर्माता कंपनी की ओर से रिश्‍वत की पेशकश की गयी थी। सिंह के इस आरोप के विरोध में पूर्व जनरल ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। केवल वीके सिंह को ही नहीं बल्कि उनके साथ ही पांच और भी लोगो को समन जारी किया गया है।

सिंह के खिलाफ रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने अवमानना का मामला दायर किया था, इसपर अदालत ने आज वीके सिंह के खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले में वीके सिंह द्वारा तेजिंदर सिंह पर 14 करोड़ रूपये का आरोप लगाया गया था। इसमें कहा गया था कि तेजिंदर सिंह ने उनके सामने रिश्‍वत की पेशकश की थी।

ऐसा पहली बार हुआ है जब पूर्व सेनाध्‍यक्ष को समन भेजा गया है, और उन्‍हें कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। वाइस चीफ आर्मी स्टाफ एस के सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल बी एस ठाकुर (डीजीएमआई), मेजर जनरल एसएल नरसिम्हन को भी कोर्ट ने पेश होने को कहा गया है। तेजिंदर सिंह ने कहा है क‍ि उनके खिलाफ 600 ट्रकों का सैदा सेना से करने का भी आरोप लगाया गया है।

याचिका में कहा गया है क‍ि प्रेस रिलीज जारी करके तेजिंदर सिंह का मान हनन किया गया है। इसके बाद कोर्ट ने समन जारी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+