अन्ना-रामदेव के आंदोलन को वीके सिंह का समर्थन

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव तथा अन्ना का आंदोलन भ्रष्टाचार के विरोध में है। इस आंदोलन में देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलन देश में सतत होते ही रहने चाहिए जिससे देश में भ्रष्टाचारियों के फन को कुचला जा सके। आपको बता दें कि पूर्व जनरल वीके सिंह सेवानिवृति के बाद पहली बार मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी की पूजा अर्चना के लिए गए थे। पूजा के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अन्ना हजारे व बाबा रामदेव के आंदोलन समसामयिक है। इस आंदोलन ने सभी को जगाया है। पूर्व जनरल के इस बयान को सरकार दूसरे नजरिए से देख रही है और मान रही है कि देर सवेर पूर्व जनरल बाबा और अन्ना के साथ खड़े हो सकते हैं।
आपको बता दें कि वन इंडिया ने भी काफी पहले ही आपको को बताया था कि जनरल बाबा और अन्ना के साथ आंदोलन के सारथी हो सकते हैं। हालांकि अभी भी उन्होंने इस बाबत कुछ भी कहने से मना कर दिया पर बताया जा रहा है कि पूर्व जनरल द्वारा इस प्रकार के बयान से सरकार भी अंदर अंदर हिल गई है क्योंकि सरकार को लग रहा है कि यदि पूर्व जनरल अन्ना और रामदेव के साथ खड़े हो गए तो सरकार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है साथ ही सेना की सूचनाएं और गुप्त बातें भी अवाम के बीच आ सकती हैं।
अब देखना है कि सरकार पूर्व जनरल को कैसे मना पाती है पर सूचना है कि सरकार कुछ लालीपाप भी पूर्व जनरल को दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications