अन्ना ने भी माना, पीएम हैं गुनहगार

Manmohan Singh and Anna Hazare
दिल्ली (ब्यूरो)। भले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अन्ना हजारे का नाम लिए बिना ही उनपर हमले कर रहे हो पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कम गुनाहगार नहीं हैं। हालांकि अन्ना हजारे ने अपने इस बयान से पहले कह चुके हैं कि पीएम की ईमानदारी पर कोई शक नहीं है पर कल के बाद उन्होंने कहा कि जो भी मेरे सामने कैग की रिपोर्ट रखी गई उसके बाद अब कम ही गुंजाइश है कि मैं मनमोहन सिंह को ईमानदार कहूं।

उन्होंने कहा, मैंने सारे कागजात देखें हैं। मुझे हमेशा लगता था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह साफ-सुथरे व्यक्ति हैं, लेकिन इन फाइल को देखने के बाद मुझे लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है। अन्ना ने कहा, हमारी टीम की ओर से तैयार की गई ये फाइलें हम सोनिया गांधी को भी भेज देंगे। इनमें सारे सबूत हैं। तब उन्हें पता चलेगा कि हमारा नहीं उनका आरोप निराधार था। इससे तो अब साफ हो गया है कि टीम अन्ना और अन्ना के बीच खड़ी दीवार पूरी तरह से पट गई है और टीम को भी अन्ना का समर्थन मिल गया है इससे अब तो तय हो गया है कि टीम अन्ना और जोरशोर से पीएम का विरोध करेगी। वहीं सरकार और सोनिया गांधी पर अन्ना पर हमले से नहीं चूक रहे हैं।

उन्होंने कल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जोरदार पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने तो अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया और कहा कि काले धन के आकड़े हो या फिर कोल आवंटन का मामला दोनों ही मनगढंत हैं। काला धन इतनी अधिक मात्रा में है ही नहीं। सोनिया गांधी ने भी अन्ना पर तंज कसा और कहा कि एक साजिश के तहत विपक्षी दल व कुछ कांग्रेस विरोधी तत्व प्रधानमंत्री, संप्रग सरकार और हमारे अन्य साथियों पर मनमाने एवं बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। यह अफसोस की बात है और इसका हमें पार्टी व सरकार के स्तर पर डटकर मुकाबला करना है। सोनिया ने गैर कांग्रेसी राज्यों की सरकारों पर केंद्रीय योजनाओं में सहयोग न करने का आरोप भी लगाया। सोनिया ने अन्ना और रामदेव का नाम लिए बिना उनके आरोपों को कांग्रेस विरोधी करार दिया और परोक्ष रूप से विपक्ष के साथ इन दोनों की साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि एक साजिश के तहत सरकार को बदनाम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+