भ्रष्‍टाचार का झूठा आरोप लगा रही है विपक्ष: सोनिया गांधी

sonia gandhi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के लोगों को 2014 के चुनावी तैयारी में जुड़ने को कहा है। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री समेत अपने मंत्रियों का बचाव करते हुए कहा है कि विपक्ष के बेबुनियाद आरोपो का डटकर सामना करना चाहिए। इसके साथ ही सोनिया ने विपक्ष और टीम अन्‍ना पर निशाना साधा है।

सोनिया का सीधा कहना था कि विपक्ष और सिविल सोसायटी झूठे आरोप लगा रहे है। वे हमारे खिलाफ साजिश का जाल बुन रहे है, हमे उसका डटकर सामना करना चाहिए। इसके साथ ही सोनिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता गुटबाजी से बचे क्‍योंकि इससे छोटे कार्यकताओं का हौसला कमजोर होता है।

प्रधानमंत्री के पक्ष में बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि हमारा मनमोहन को पूरा समर्थन है। आगामी चुनावों की तैयारी हमें अभी से करनी है। इसकारण अब पार्टी की गुटबाजी को बर्दास्‍त नहीं किया जाएगा। इस समय कई कारणो से कांग्रेस में आपसी कलह अपनी जड़ मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

आपको बता दे कि टीम अन्‍ना ने यूपीए सरकार के 14 मंत्रियो पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया था, इसपर मनमोहन ने केवल अपना बचाव किया था, बाकि के बारे में कुछ नहीं कहा था। इसको लेकर कांग्रेस के कई बड़े नेता नाराज हो गये, और उनको पेट्रोल की बढ़ती किमतों में बढ़ोत्‍तरी को लेकर भी नाराजगी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+