रिटायरमेंट से पहले वीके सिंह ने किया अधिकारी को दंडित

इसी मामले में पूर्व सेनाप्रमुख ने तीसरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग और ब्रिगेडियर अभय कृष्ण को खामियों और जिम्मेदारी से बचने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। जनरल सिंह ने लेफ्टिनेंट जनरल सुहाग को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा है कि यह पता चला है कि तीसरी कोर की गुप्तचर एवं निगरानी इकाई के कमांडिग आफिसर छुट्टी पर रहने के दौरान दिल्ली में गुपचुप तरीके से सेना के खिलाफ खबरें दे रहे थे।
मालूम हो कि दो दिन पूर्व ही वीके सिंह की विदाई हुई है। विदाई से पहले वीके सिंह ने कहा था कि वह चाहते हैं कि उनका नाम हमेशा एक सच्चे सिपाही की तरह लिया जाये। वैसे वीके सिंह के तैनाती के दौरान उनका सफर काफी विवादास्पद था। उम्र विवाद के बाद लागातार आरोपों ने उन्हें काफी हद तक नीचे ले आया था। उनपर सेना की गुप्त सूचना और दस्तावेजों तक को लीक करने का आरोप लगाया गया था। फिलहाल जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications