तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 2 रुपये घटाए

कीमतें घटने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 71.18 रुपए होगी। गांधी नगर में 75.92, मुंबई में 76.57 रुपए, भोपाल में 76.51 रुपए और चंडीगड़ में 72.17 रुपए पेट्रोल की कीमतें होंगी।
तेल के दमों में हुई घटोत्तरी के पीछे अगर आप यह सोच रहे हैं कि एनडीए द्वारा किये गये एक दिन के बंद के कारण यह फैसला किया गया है तो आप गलत हैं। असल में यह फैसला राजनीतिक फैसला नहीं बल्कि कंपनियों का फैसला है। कंपनियों ने एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि अब पेट्रोल के दाम तभी बढ़ेंगे जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ेंगे।
उधर राजनीति के विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल की कीमतें अब राष्ट्रपति चुनाव तक बढ़ना मुश्किल हैं। यानी अगले महीने तक आम लोगों को फिलहाल पेट्रोल की कीमतें बढ़ने की खबरें नहीं सुनाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications