हावड़ा-देहरादून एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी, 7 की मौत कई घायल

Train Accident
जौनपुर। हावड़ा-देहरादून एक्‍सप्रेस के 8 डिब्‍बे पटरी से उतरे, जिसमें 7 की मौत तथा कई घायल हो गये है। यह हादसा यूपी के जौनपुर जिले के मेहरावा स्‍टेशन के पास हुआ। यह ट्रेन हावड़ा से देहरादून जा रही थी। दुर्घटना के बाद पास के गांव वालों के द्वारा प्रशासन को सूचना दी गयी। गांव के साथ मिलकर प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है, घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया जा रहा है।

रेलवे के अधिकारी लखनऊ से ट्रेन लेकर रवाना हो चुके है। सूत्रों के अनुसार एस9 और 2 बोगिया पटरी से उतर गयी है। अन्‍य एस6, 7,8, और एस E पटरी से उतरने के बाद पलट गयी है। रेलवे के अनुसार हादसे में 7 लोगों की मौत और लगभग दर्जनों घायल हुए है। यह हादसा जौनपुर मुख्‍यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर हुआ।

जौनपुर के एसपी और डीएम घटनास्‍थल पर मौजूद है। ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है, और घायलों को अस्‍पमाल भेजा जा रहा है। इस हादसे में मृतकों के परिजन को 5 लाख रूपया और घायल होने वाले लोगों को 1 लाख रूपया दिया जाएगा। मृतकों के परिजनों को नौकरी भी दी जाएगी।

बोगियों को हटाने के लिए लखनऊ और वाराणसी से क्रेन मंगाई जा रही है। हादसे का हेल्‍फलाइन नंबर जारी किया गया है। हादसे पर जारी किये गये हेल्‍फलाइन नंबर। हावड़ाः 033-26413660, 033-26402241, 033-26402242, 033-26402243, 033-26413660, 033-26402241, 033-26402242, 033-26402243 लखनऊः 0522-2234533

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+